बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजीत पवार के चार्टर्ड प्लेन का हादसा

· 1 min read
बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजीत पवार के चार्टर्ड प्लेन का हादसा

बारामती में लैंडिंग के दौरान डिप्टी CM अजीत पवार के प्लेन का हादसा

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वे मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से बारामती के लिए रवाना हुए थे। घटना बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय हुई, जब विमान रनवे से उतर गया।

दुर्घटना में अजीत पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विमान में उनके साथ उनका पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ भी सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना से जुड़े और विवरण आने बाकी हैं और जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित एजेंसियां घटनास्थल का मुआयना कर रही हैं और जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Satyam Tripathi