महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन बारामती में क्रैश
महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। यह दुर्घटना बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुई, जहां उनका विमान रनवे से उतर गया और हादसा हो गया।
लैंडिंग के समय हुआ बड़ा हादसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन की लैंडिंग के दौरान नियंत्रण बिगड़ गया और विमान रनवे से बाहर चला गया। हादसे के बाद विमान पूरी तरह जल गया। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
अजीत पवार और अन्य लोग घायल
दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजीत पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके साथ विमान में मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ भी घायल हुए हैं। सभी के घायल होने की सूचना सामने आई है। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
बारामती में कार्यक्रम के लिए जा रहे थे
अजीत पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे। इसी कार्यक्रम के लिए वे प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से बारामती पहुंचे रहे थे। लैंडिंग के समय ही यह हादसा हो गया, जिससे राजनीतिक हलकों में भी चिंता बढ़ गई है।
स्थिति पर लगातार नजर, अपडेट जारी
स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। घायलों को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है और खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Amit Pateria