देशभर में मौसम का हाल: कहीं बारिश, कहीं गर्मी, कहीं बर्फबारी
उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई। वहीं बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे।
पटना में आंधी-बारिश और फ्लाइट टर्बुलेंस
बिहार के पटना में बुधवार रात भारी बारिश हुई। इसी बीच इंडिगो की एक फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बाद में इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बिहार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत भी हुई है।
तापमान में उतार-चढ़ाव, कहीं गर्मी का प्रकोप
उत्तर प्रदेश में तापमान 40°C से नीचे आ गया है। वहीं, गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म रहा, जहां का तापमान 42.9°C दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के वाशिम में तापमान 42.6°C और राजस्थान के फलोदी में 42.8°C दर्ज किया गया। जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को तेज धूप रही और सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया गया। मौसम विभाग ने 8 मई से हीटवेव की चेतावनी दी है।
पहाड़ों पर बर्फबारी जारी
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई। यहां का तापमान माइनस 4°C से नीचे चला गया है।
विभिन्न राज्यों से मौसम की खबरें:
Amit Pateria