भोजपुर में योगी आदित्यनाथ की जनसभा, भाजपा की चुनावी रणनीति तेज

· 1 min read
भोजपुर में योगी आदित्यनाथ  की जनसभा, भाजपा की चुनावी रणनीति तेज

भोजपुर में योगी आदित्यनाथ की जनसभा, भाजपा की चुनावी रणनीति तेज

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह सभा भाजपा के एनडीए समर्थित प्रत्याशी राकेश ओझा के लिए आयोजित की गई थी। सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भव्य मंच बनाया गया था।

भाजपा की रणनीति

भाजपा नेताओं का मानना है कि इस जनसभा के माध्यम से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। पिछले दो चुनावों में राजद विधायक राहुल तिवारी का यहां कब्जा रहा है, लेकिन इस बार भाजपा ने योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े चेहरे का सहारा लेकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है।

जनता बदलाव के मूड में

भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा ने योगी आदित्यनाथ के आगमन को पार्टी के लिए ऊर्जा देने वाला अवसर बताया। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में पार्टी विकास, सुरक्षा और सुशासन का संदेश लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शाहपुर की जनता इस बार बदलाव के मूड में है।

निर्णायक भूमिका में पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग मतदाता

भोजपुर की शाहपुर सीट राजनीतिक दृष्टि से हमेशा हॉटस्पॉट रही है। यहां पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। 2015 और 2020 के चुनावों में राजद विधायक राहुल तिवारी ने सामाजिक समीकरण का लाभ उठाकर जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय न होकर सीधा और रोमांचक हो गया है।

Sachin Saxena