भोपाल में बिजली कटौती: 40 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे सप्लाई बाधित
भोपाल के करीब 40 इलाकों में सोमवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण इन इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें रोहित नगर, न्यू कबाड़खाना, दीपक सोसायटी, हमीदिया रोड समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। बिजली कंपनी ने लोगों से जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी है ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Sharad Shrivastava