भोपाल में ईद की नमाज़ के बाद लगे अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के नारे; शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

· 1 min read
भोपाल में ईद  की नमाज़ के बाद लगे  अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद  के नारे;  शिया समुदाय  ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

भोपाल में ईद: नमाज़ के बाद विरोध और फित्रा की अपील

रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद आज प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। भोपाल में गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 21 मार्च यानी शनिवार को ईद मनाने का एलान किया था। ईद की नमाज के बाद भोपाल में "अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद" के नारे लगाए गए। शिया समुदाय के लोग काली पट्टी बांधकर सादे और पुराने कपड़ों में इमामबाड़ा पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया।

राजधानी की मस्जिदों में ईद की नमाज

भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई। इसके बाद जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताज-उल मसाजिद में 8 बजे और मोती मस्जिद में 8:15 बजे नमाज अदा की गई। ताज-उल मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब की सरपरस्ती में विशेष दुआ कराई गई, जिसमें बड़ी तादाद में नमाजियों ने शिरकत की।

सकलैनी जामा मस्जिद में दो जमात और फित्रा की अपील

अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी दो जमात में नमाज हो रही है। पहली नमाज सुबह 7:45 बजे हुई और दूसरी 8:30 बजे अदा की गई। मस्जिद कमेटी के अनुसार, यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मसाजिद कमेटी के अनुसार फित्रा गेहूं के हिसाब से प्रति व्यक्ति करीब 70 रुपए तय किया गया है, वहीं चांदी के भाव के अनुसार अधिकतम फित्रा लगभग 1650 रुपए तक हो सकता है। नमाज से पहले फित्रा अदा करने की अपील की गई है।

Janmejay Chaturvedi