भोपाल में एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त माल की कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोपाल रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर किरण लॉज के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है।
आरोपी की पहचान और पूर्व मामले
पुलिस ने आरोपी की पहचान बरखेड़ी, जहांगीराबाद निवासी अबरार खान पिता स्व. मुस्ताफा खान (50) के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, जुआ, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
Bhavanesh Soni