भोपाल में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह, क्या पैनिक में है जनता?

· 1 min read
भोपाल में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह, क्या पैनिक में है जनता?

भोपाल में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह: जनता की राय

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से पेट्रोल खत्म होने की अफवाह सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैल रही है। इस अफवाह का असर शहर के पेट्रोल पंपों पर दिख रहा है, जहां कई लोग लंबी कतारों में लगकर अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवा रहे हैं।

हालांकि, शहर की जनता का एक वर्ग ऐसा भी है जो इन अफवाहों से बचने और समझदारी से काम लेने की सलाह दे रहा है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या भोपाल की जनता में इस अफवाह को लेकर पैनिक का माहौल है, या वे संयम से काम ले रहे हैं।

इस स्थिति को समझने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग की गई, जिसमें लोगों से उनकी राय जानी गई कि पेट्रोल खत्म होने की अफवाह पर वे क्या सोचते हैं और किस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Janmejay Chaturvedi