भोपाल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ₹68 लाख की ठगी का मामला

· 1 min read
भोपाल में  रिटायर्ड बैंक मैनेजर  से ₹68 लाख की ठगी का मामला

भोपाल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ₹68 लाख की ठगी

भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर दयाराम देशमुख से 68 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को भोपाल पुलिस बताकर उन्हें चार करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने स्टेट साइबर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिजिटल अरेस्ट का सहारा लेकर ठगी

65 वर्षीय दयाराम देशमुख को सोमवार को आरोपियों ने कॉल कर जेल जाने की धमकी दी। उन्होंने भरोसा दिलाने के लिए पुलिस अधिकारी की तरह वर्दी पहने व्यक्ति को वीडियो कॉल पर दिखाया। आरोपियों ने उनकी बहन की जान को खतरा होने की बात कहकर उन्हें डराया और जांच में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दयाराम को एक ऐप डाउनलोड कराकर "डिजिटल अरेस्ट" किया गया।

68 लाख रुपए की ठगी

आरोपियों ने सुरक्षा राशि जमा करने के नाम पर दयाराम देशमुख और उनकी पत्नी से पांच अलग-अलग एफडीओ से ₹68 लाख रुपए अपने बताए खातों में ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने कहा कि अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है, लेकिन जांच पूरी होने तक किसी को जानकारी न देने की हिदायत दी।

बेटे की जानकारी पर शिकायत दर्ज

मामला तब सामने आया जब दयाराम के बेटे को इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे अपने पिता के साथ स्टेट साइबर कार्यालय पहुंचे और गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपियों की खोज में जुटी है।

Lokendra Mishra