बिहार चुनाव में भाजपा 160 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में शनिवार देर रात बयान देते हुए कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा 160 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी हार पहले से ही दिख रही है, इसी वजह से उन्होंने चुनाव से पहले ही वोट चोरी जैसे आरोप लगाना शुरू कर दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि हार का पता लगने पर राहुल गांधी बहाने ढूंढते हैं क्योंकि उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
राहुल गांधी ने पचमढ़ी में उठाया वोट चोरी का मुद्दा
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी और चुनाव आयोग का सिस्टम है और हमारे पास इसके सबूत हैं, जिन्हें धीरे-धीरे सामने लाया जाएगा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया।
इंदौर में पेचवर्क का काम शुरू
विजयवर्गीय ने इंदौर में पेचवर्क का निरीक्षण करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पेचवर्क का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण यह काम देरी से शुरू हुआ लेकिन अब तेजी से इसे पूरा किया जाएगा।
Bhavanesh Soni