बिहार चुनाव में महिलाओं के लिए AAP का बड़ा वादा
बिहार विधानसभा चुनाव में वादों और घोषणाओं का दौर जारी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए 'मैया सम्मान योजना' का वादा किया है। इस योजना के तहत सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
घोषणा पत्र में अन्य वादे
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें महिलाओं को ब्याज मुक्त लोन, रसोइया बहनों के लिए 12,000 रुपये वेतनमान और सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने की घोषणा की गई है। पार्टी ने बिहार की महिलाओं को परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की ताकत बनाने पर जोर दिया है।
शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में सुधार
घोषणा पत्र में दिल्ली मॉडल के तर्ज पर एक हजार से अधिक आदर्श विद्यालय स्थापित करने, हर पंचायत में डिजिटल लैब और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति का वादा किया गया है। इसके अलावा, हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 24 घंटे सप्लाई की गारंटी और गरीब एवं मध्य परिवारों के पुराने बिल माफ करने का भी वादा किया गया है।
पार्टी नेताओं का बयान
आप के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव और सह प्रभारी अभिनव राय ने 'बिहार का हक, आम आदमी पार्टी का' संकल्प जारी करते हुए कहा कि यह घोषणा पत्र बिहार की जनता की आकांक्षाओं, अधिकारों और सम्मान का दस्तावेज है। उन्होंने इसे काम की राजनीति पर आधारित बताया।
Lokendra Mishra