बिहार चुनाव से पहले वीआईपी को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में शामिल

· 1 min read
बिहार चुनाव  से पहले वीआईपी को बड़ा झटका, कई नेता  भाजपा  में शामिल

बिहार चुनाव से पहले वीआईपी पार्टी को बड़ा झटका

बिहार विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत साहनी और मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष महावीर सहनी समेत कई अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इन नेताओं और बड़ी संख्या में वीआईपी के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी मौजूद थे।

कई प्रमुख नेता हुए भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में कुंवर वाहिनी अध्यक्ष और राजद नेता जितेंद्र स्वामी, प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह, सीवान व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रजनीकांत जायसवाल, उमाशंकर सिंह कॉलेज के प्राचार्य अभिनव प्रियदर्शी, अनिल सिंह, पप्पू सिंह मुखिया, राजद नेता कक्कू स्वर्णकार, वीआईपी के कुढ़नी प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार और युवा प्रखंड अध्यक्ष गरीबन सहनी शामिल हैं। इसके अलावा, वाल्मीकि समाज सफाई संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी बड़ी संख्या में वाल्मीकि समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुकेश सहनी को बड़ा नुकसान

बिहार चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और वे महागठबंधन के डिप्टी सीएम उम्मीदवार के रूप में तेजस्वी यादव के साथ प्रचार में जुटे हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले भी वीआईपी के कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

L. N. Bhargava