बिहार एग्जिट पोल में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनने की संभावना
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। न्यूज पिंच-एआई पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 121 सीटें और महागठबंधन को 119 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
राजद सबसे बड़ा दल बनने की उम्मीद
एग्जिट पोल के मुताबिक, राजद 89-97 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकती है। भाजपा 85-93 सीटें, जदयू 25-31 सीटें, और कांग्रेस 14-21 सीटें हासिल कर सकती है। अन्य दलों को भी कुछ सीटें मिलने का अनुमान है, जैसे कि लोजपा को 2-4 सीटें और वीआईपी को 2-3 सीटें।
वोट शेयर में महागठबंधन की बढ़त
वोट शेयरिंग के मामले में महागठबंधन एनडीए से आगे चल रहा है। महागठबंधन को 39.2% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए को 38.4% वोट मिल सकते हैं। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 12.7% और अन्य को 9.8% वोट मिलने की संभावना है।
अंतिम नतीजे 14 नवंबर, शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे, जो स्पष्ट करेंगे कि बिहार में किस गठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिलेगा।
Vivek Singh