बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दावा
श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने मतदान के बाद बिहार की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर विश्वास जताने का दावा किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी इस चुनाव में उल्लेखनीय रही है और जनता ने विकास कार्यों पर मुहर लगाई है।
एनडीए की सरकार फिर सत्ता में
मंत्री संतोष सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। एग्जिट पोल के रुझानों के आधार पर उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार फिर से सत्ता में आने वाली है। वास्तविक नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।
परिवारवाद और गुंडागर्दी का अंत
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार में परिवारवाद और गुंडागर्दी की राजनीति समाप्त हो चुकी है। जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बिहार को नई दिशा और दशा प्रदान करेंगे।
बिहार विकास के रास्ते पर अग्रसर है और गरीब, महिलाएं तथा नौजवान एनडीए के साथ खड़े हैं। मंत्री ने एनडीए की सरकार की वापसी को सुनिश्चित बताया है।
Amit Pateria