बिहार में महागठबंधन का ऐलान: कांग्रेस का दूसरा उपमुख्यमंत्री तय
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि महागठबंधन में दूसरा उपमुख्यमंत्री कांग्रेस का होगा। पार्टी महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि आने वाले समय में समाज के अन्य वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए और उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।
फ्रेंडली फाइट से मिलेगी स्पष्टता
अविनाश पांडे ने गठबंधन में फ्रेंडली फाइट का जिक्र करते हुए बताया कि यह भी एक स्पष्टता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 95-96% सीटों पर एकमत से उम्मीदवार दिए गए हैं। केवल 5% सीटों पर समझौता किया गया है ताकि मजबूत उम्मीदवार चुनाव लड़ सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव में कुछ सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।
प्रधानमंत्री पर निशाना
अविनाश पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए 12 हजार गाड़ियां प्रदान करने की घोषणा केवल वाहवाही लूटने के लिए की है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहारियों को बेहतर ट्रेन व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए।
महागठबंधन की सरकार बनाने का भरोसा
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महागठबंधन बिहार में एक मजबूत सरकार की स्थापना करेगा और विकास की गंगा बहाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने पर आरएसएस के पुराने विरोध को भी उजागर किया।
Adarsh Chaurasiya