बिहार में नई सरकार का गठन: सम्राट चौधरी के आवास पर सुरक्षा बढ़ी

· 1 min read
बिहार में नई सरकार का गठन: सम्राट चौधरी के आवास पर सुरक्षा बढ़ी

बिहार में नई सरकार का गठन: सम्राट चौधरी के आवास पर सुरक्षा बढ़ी

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने सोमवार को पटना DM, SP, SSP समेत सीनियर अधिकारियों की बैठक बुलाई।

लोकभवन में चली इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर ब्रीफिंग दी गई। इससे पहले राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब 30 मिनट मुलाकात हुई।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास 5 देश रत्न मार्ग पर अचानक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कल 3 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। कल 2 बजे प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। वहीं 3 बजे जदयू विधायक दल की बैठक होगी।

इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान नए सीएम के नाम का ऐलान करेंगे। 15 अपैल को सुबह 11 बजे शपथ समरोह का आयोजन किया जाएगा।

सियासी उठापटक बड़े हाईलाइट्स

कल 11 बजे नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। 14 अप्रैल का दिन भी बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। बैठक के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसी के साथ मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

इसके तुरंत बाद NDA विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। BJP की ओर से इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

कुल मिलाकर बिहार में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब पूरी तरह साफ होने वाली है। अगले दो दिनों में न सिर्फ मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा, बल्कि नई सरकार का पूरा ढांचा भी तय हो जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

Satyam Tripathi