कोयला घोटाले में I-PAC डायरेक्टर गिरफ्तार, ममता बनर्जी की पार्टी से संबंध
पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉलिटिकल कंसल्टेंट कंपनी I-PAC के डायरेक्टर विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है।
I-PAC पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC के लिए चुनाव मैनेजमेंट का काम देखती है। इससे पहले 2 अप्रैल को ED ने दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कंपनी के दफ्तरों पर छापेमारी की थी।
I-PAC और उसके डायरेक्टर पर करोड़ों रुपए के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में CBI ने 27 नवंबर 2020 को FIR दर्ज की थी। पूरा मामला करीब 2,742 करोड़ रुपए से जुड़ा है।
इससे पहले जनवरी में ED ने कोलकाता में I-PAC के दफ्तर और डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की थी। हाल ही में ED ने कंपनी के को-फाउंडर ऋषि राज सिंह और जैन को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था।
Vivek Singh