बीजेपी एससी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: पूर्व बसपा विधायक सत्यप्रकाश सखवार उपाध्यक्ष बने

· 1 min read
बीजेपी एससी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: पूर्व बसपा विधायक सत्यप्रकाश सखवार उपाध्यक्ष बने

बीजेपी एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनुसूचित जाति मोर्चा (मध्यप्रदेश) की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से एससी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की, जिसमें विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आठ प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त

जारी सूची के अनुसार, सत्यप्रकाश सखवार, मोहिनी शाक्यवार, गगन खटीक, धर्मेंद्र आर्य, सत्यनारायण खोईवाल, भगवती प्रसाद शिंदे, प्रवीण मेश्राम और अमित कछवाह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, गणपत डाबी, रामस्वरूप शुक्रवारे और कृष्णा चौधरी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

बसपा से विधायक रहे सत्यप्रकाश सखवार बने उपाध्यक्ष

बीजेपी ने सत्यप्रकाश सखवार को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे 2013 में मुरैना जिले की अंबाह सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अंबाह विधायक कमलेश जाटव के बीजेपी में शामिल होने के बाद, सत्यप्रकाश सखवार कांग्रेस में शामिल होकर 2020 में उपचुनाव लड़े और हार गए थे। बाद में, 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी।

कोषाध्यक्ष और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति

अंकित थेप्ते को कोषाध्यक्ष और मुकेश कुमार को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश मंत्री के रूप में सुखलाल पवार, नितेश नरवले, कन्हैया लाल चौहान, संजय दायमा, डॉ. जगदीश चौहान, महेंद्र कुमार अहिरवार, सोरभ बावरिया और सीता राम साकेत को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्रभारी भी बनाए गए हैं।

Ravi Yadav