मध्य प्रदेश में 3 IPS अफसरों के तबादले, बुरहानपुर को मिले नए एसपी
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आशुतोष बागरी को बुरहानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले, 2 मई को हुए 62 आईपीएस अफसरों के तबादले में बुरहानपुर के तत्कालीन एसपी देवेंद्र पाटीदार को झाबुआ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। पिछले एक हफ्ते से बुरहानपुर में कोई एसपी तैनात नहीं था। अब 17वीं बटालियन भिंड के कमांडेंट आशुतोष बागरी को बुरहानपुर का एसपी नियुक्त किया गया है।
हालिया बड़े फेरबदल का हिस्सा
यह तबादला हाल ही में हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के बड़े फेरबदल का हिस्सा है, जिसमें प्रदेश के 55 जिलों में से 24 जिलों के एसपी बदले गए थे। इस बड़े फेरबदल का असर जिलों और कमिश्नरी सिस्टम पर अधिक देखा गया था।
Adarsh Chaurasiya