छत्तीसगढ़ की 13 ट्रेनें रद्द: हावड़ा-मुंबई रूट पर चौथी लाइन के काम से यात्री परेशान
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन में हावड़ा–मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ अकलतरा स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग और चौथी लाइन की कनेक्टिविटी का काम भी किया जाएगा।
इन कार्यों के चलते हावड़ा–मुंबई रूट पर चलने वाली 13 ट्रेनों को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कुल 12 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय से रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और कोरबा समेत छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इससे पहले, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया था। यह रद्द करने का फैसला नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम जल्दी पूरा करने की योजना के तहत लिया गया है, जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक का निर्णय किया है। इन रद्द की गई ट्रेनों में मेमू और एक्सप्रेस गाड़ियाँ शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, 30 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया गया था और 2 ट्रेनों के रूट बदले गए थे।
Bhavanesh Soni