दिल्ली ब्लास्ट का एमपी कनेक्शन: महू निवासी जवाद अहमद पर जांच तेज

· 1 min read
दिल्ली ब्लास्ट  का एमपी कनेक्शन: महू निवासी जवाद अहमद पर जांच तेज

दिल्ली ब्लास्ट का एमपी कनेक्शन: महू निवासी जवाद अहमद पर जांच तेज

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के तार मध्य प्रदेश के महू से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी जिस अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे, उसका चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी महू का निवासी है। यह यूनिवर्सिटी महू निवासी जवाद द्वारा स्थापित अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत चलती है।

जवाद का परिवार 25 साल पहले दिल्ली शिफ्ट हुआ

जांच के दौरान पता चला कि जवाद ने पहले अल-फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम से कारोबार शुरू किया था, लेकिन 2001 में आर्थिक गड़बड़ी के बाद वे परिवार समेत दिल्ली चले गए। फरीदाबाद में उन्होंने अल-फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज की नींव रखी, जो बाद में विश्वविद्यालय में तब्दील हो गया।

महू वाले घर पर ताला, जांच जारी

महू के एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि जवाद के महू स्थित चार मंजिला घर पर ताला लगा है और वहां कोई नहीं रहता। उनका परिवार 25 साल पहले कायस्थ मोहल्ले से दिल्ली चला गया था। जवाद के पिता मोहम्मद हम्माद सिद्दीकी महू के शहर काजी रह चुके हैं।

फिलहाल, पुलिस जवाद के स्थानीय रिश्तेदारों और पुराने संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। ब्लास्ट की जांच में कई अन्य संदिग्ध नाम भी सामने आ रहे हैं।

Sharad Shrivastava