दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 में आग
मंगलवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक अप्रत्याशित घटना सामने आई जब एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। यह बस एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो विभिन्न एयरलाइंस को ग्राउंड सर्विस प्रदान करती है।
घटना के समय बस खाली थी
आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बस को पूरी तरह आग की लपटों से घिरा देखा जा सकता है।
जांच प्रक्रिया जारी
फिलहाल, घटना के कारणों और किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, और इस खबर से जुड़े अपडेट्स का इंतजार किया जा रहा है।
Sachin Saxena