दिल्ली से दुबई जाने वाली एमिरेट्स फ्लाइट EK 517 में टेकऑफ के दौरान पक्षी टकराव, नाक क्षतिग्रस्त
एमिरेट्स की फ्लाइट EK 517 को दिल्ली से दुबई जाने के लिए शाम 4:25 बजे उड़ान भरनी थी। टेकऑफ के दौरान विमान एक पक्षी से टकरा गया, जिससे इसके नाक भाग (नोज कोन) पिचक गया।
घटना के बाद एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ ने विमान की पूरी जांच की। वीडियो में एयरपोर्ट कर्मचारी विमान के नोज कोन (अगले हिस्से) की जांच करते दिखे।
बर्ड स्ट्राइक तब होती है जब उड़ान के दौरान या टेकऑफ और लैंडिंग के समय पक्षी विमान से टकराते हैं। इससे विमान के इंजन और विंडशील्ड को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।
बर्ड स्ट्राइक का असर इस बात पर निर्भर करता है कि पक्षी कितना बड़ा है, कितने पक्षी हैं और वे विमान के किस हिस्से से टकराए हैं। एक छोटे पक्षी की टक्कर से मामूली नुकसान हो सकता है, जबकि बड़े पक्षी या पक्षियों के झुंड से टक्कर गंभीर हो सकती है।
यदि पक्षी इंजन में पहुंच जाता है तो तेज गति से घूम रहे इंजन के ब्लेड से टकराता है। इससे इंजन के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। आधुनिक विमान इंजनों को ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन और टेस्ट किया जाता है, लेकिन बहुत बड़ी या कई पक्षियों की टक्कर फिर भी गंभीर हो सकती है।
L. N. Bhargava