एमएसएमई यूनिट्स को 200 करोड़ की सब्सिडी देंगे सीएम मोहन यादव
भोपाल में आज आयोजित एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज) सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम करीब 4 बजे शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, उद्योग विभाग के अधिकारी और उद्यमी भी मौजूद रहेंगे।
200 करोड़ की सब्सिडी ट्रांसफर
एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए अगस्त महीने तक की सब्सिडी के करीब 200 करोड़ रुपए एमएसएमई यूनिट्स को ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिले वर्चुअली जुड़े रहेंगे।
तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों और तीन कार्यालय भवनों का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। साथ ही, सम्मेलन में एमएसएमई और ओएनडीसी के बीच एक समझौता (एमओयू) भी किया जाएगा।
हितग्राहियों को लाभ और प्लॉट वितरण
मुख्यमंत्री "मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना" के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को प्लॉट वितरित किए जाएंगे। सम्मेलन में नए उद्यमी और स्टार्टअप्स अपने अनुभव साझा करेंगे।