गोपालगंज में नीतीश कुमार की चुनावी सभा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गोपालगंज जिले की हथुआ विधानसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 2005 से पहले राज्य में समस्याओं का अंबार था। महिलाओं के लिए कोई काम नहीं हुआ था और बिजली की हालत बेहद खराब थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 2018 तक हर घर में बिजली पहुंचाई और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया।
कैंडिडेट्स को मंच पर खड़ा कर सोलर पैनल का वादा
सभा के दौरान, मुख्यमंत्री ने उम्मीदवारों को मंच पर बुलाकर कहा कि उनकी छतों पर सोलर पैनल लगवा दिया जाएगा और इसे भूलना नहीं। उम्मीदवारों ने सिर हिलाकर हामी भरी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सभी पांच पार्टियों के गठबंधन उम्मीदवारों को वोट देकर जिताएं।
कानून और विकास पर जोर
नीतीश कुमार ने अपने भाषण में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की उपलब्धियों को दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में डर के माहौल को खत्म किया और कानून का राज स्थापित किया। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से समर्थन की अपील की।
नीतीश कुमार ने भोरे, कुचाइकोट और हथुआ विधानसभा क्षेत्रों के जेडीयू उम्मीदवारों के समर्थन में यह सभा की। इन क्षेत्रों के उम्मीदवार सुनील कुमार, अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, और रामसेवक सिंह हैं।
Arvind Vishwakarma