गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में इंजन खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग
घटना का विवरण
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह 9:16 बजे मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। Flightradar24 के डेटा के अनुसार, वापस मुड़ते समय विमान लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान में 229 यात्री सवार थे। पायलट ने विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट पर लाने का निर्णय लिया और सुबह 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई।
इंडिगो ने बताया कि विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच की जा रही है और सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा। कंपनी ने कहा कि असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई गईं और उन्हें समय-समय पर जानकारी दी गई। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।
हाल की अन्य विमानन घटनाएं
12 अगस्त को कोलकाता से चेन्नई जा रही एक इंडिगो फ्लाइट की चेन्नई एयरप
Adarsh Chaurasiya