ईडी ने दुबई में 51.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

· 1 min read
ईडी ने दुबई में  51.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

ईडी ने 51.70 करोड़ की दुबई संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भोपाल स्थित कंपनी मेसर्स एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (एओपीएल) की 51.70 करोड़ रुपए की दुबई में स्थित संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई भारतीय स्टेट बैंक से 1266.63 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में की गई है।

संपत्तियों पर कुर्की का कारण

ईडी के अनुसार, यह संपत्तियां कंपनी के मुख्य निदेशक श्रीकांत भासी से जुड़ी हैं, जिन्होंने इन्हें अपनी बेटी को उपहार स्वरूप दी थी। यह संपत्तियां लग्जरी अपार्टमेंट और कमर्शियल यूनिट्स शामिल हैं, जिनका स्थान सेंचुरियन रेजिडेंस, दुबई इन्वेस्टमेंट पार्क सेकंड, दुबई सिलिकॉन ओएसिस, लीवा हाइट्स, बिजनेस बे और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर रेजिडेंस है।

पीएमएलए के तहत कार्रवाई

ईडी ने पीएमएलए 2002 के तहत 17 नवंबर को इन संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया। जांच में पता चला कि बैंक फ्रॉड से अर्जित आय का इस्तेमाल इन विदेशी संपत्तियों को खरीदने में किया गया। 2022–23 में जानबूझकर इन संपत्तियों की रजिस्ट्री बेटी के नाम गिफ्ट के रूप में कराई गई थी।

विदेशी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया

ईडी ने बताया कि बैंक धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में पहले केस रजिस्टर किया जाता है। इसके बाद विदेश में मिली संपत्ति का लिंक साबित किया जाता है। भारत के दस्तावेजों की विदेशी अथॉरिटी द्वारा जांच के बाद संपत्तियों को वहां फ्रीज किया जाता है।

Sachin Saxena