आधार कार्ड डिज़ाइन में बड़ा बदलाव, अब केवल फोटो और QR कोड होंगे

· 1 min read
आधार कार्ड डिज़ाइन  में बड़ा बदलाव, अब केवल फोटो और QR कोड होंगे

आधार कार्ड में नया डिज़ाइन, केवल फोटो और QR कोड होंगे

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड को नए सिरे से डिज़ाइन करने की योजना बना रहा है। भविष्य में आधार कार्ड पर केवल धारक की फोटो और QR कोड होगा। इसमें आधार नंबर, नाम, पता, जन्म तिथि और अन्य बायोमीट्रिक जानकारी शामिल नहीं होंगी।

मिसयूज रोकने के लिए नया डिज़ाइन

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार की फोटोकॉपी से होने वाले मिसयूज को रोकने के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके तहत आधार कार्ड की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति, संस्था या कंपनियों के पास नहीं जाएगी। खासतौर पर होटल, टेलीकॉम सिम विक्रेता और विभिन्न आयोजनों में आधार की फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।

डिजिटल पहचान के लिए नया मोबाइल ऐप

UIDAI जल्द ही आधार धारकों के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा। यह ऐप बिना फोटोकॉपी के डिजिटल पहचान साझा करने और चुनिंदा जानकारी वेरिफाई कराने की सुविधा देगा। यह प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, सरल और कागज रहित बनाएगा।

नए डिज़ाइन का कारण

अभी आधार कार्ड पर नाम, आधार संख्या, फोटो और QR कोड होते हैं। ऑफलाइन वेरिफिकेशन में फोटोकॉपी और डेटा के मिसयूज का खतरा रहता है। नए डिज़ाइन से यह जोखिम कम होगा। UIDAI दिसंबर 2025 तक नए नियम लागू करने की योजना बना रहा है।

Navjeet Kaur