ईरान का बड़ा ऐलान: पड़ोसियों से माफी , हमले रोकने की घोषणा, दुश्मनों को चेतावनी

· 1 min read

ईरान का बड़ा ऐलान: पड़ोसियों से माफी, हमले रोकने की घोषणा

ईरान ने मिडिल ईस्ट में शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। देश ने अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और अब उन पर हमला नहीं करने का ऐलान किया है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि, "हम अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हैं और अब हमला नहीं करेंगे।" यह बयान क्षेत्र में तनाव कम करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

हालांकि, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने इस ऐलान के साथ अपने दुश्मनों को एक कड़ी चेतावनी भी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घोषणा का मतलब यह नहीं है कि ईरान घुटने टेक रहा है या आत्मसमर्पण कर देगा।

Gulzar Ahmad