इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला आज शाम 7 बजे
इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। फैंस तिरंगे के रंग में रंगे हैं और बच्चों को भी साथ लेकर पहुंचे हैं। करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।
सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था
सुरक्षा के लिए 1,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्टेडियम और आसपास 160 सीसीटीवी कैमरे, 60 फेस रिकग्निशन कैमरे और 10 से ज्यादा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मी लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं और दर्शकों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं। मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। मैच देखने आया एक युवक अचानक बीमार पड़ गया, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। युवक की तबीयत बिगड़ने की वजह और मौजूदा स्थिति की जानकारी सामने नहीं आई है।
दर्शकों का उत्साह और विशेष घटनाक्रम
खंडवा से आई बच्चियों ने कहा कि वे अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को देखने आई हैं। आयरलैंड से पहुंचीं लिसा ने कहा कि टीम इंडिया जीतेगी। एक फैन ने कहा कि अभिषेक शतक लगाएंगे और भारत का स्कोर 200 रन पार करेगा। एक अन्य फैन ने एकतरफा जीत की उम्मीद जताई और अभिषेक शर्मा को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। इंदौर के दो दिव्यांग मैच देखना चाहते थे, उन्होंने आनंद सर्विस सोसायटी की मूक-बधिर संस्था के ज्ञानेंद्र पुरोहित को इच्छा बताई। पुरोहित ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से बात की, जिसके बाद दोनों को टिकट मिले और अब वे स्टेडियम में मुकाबला देखेंगे। एक बच्चा अपने पोस्टर को लेकर चर्चा में रहा, जिस पर लिखा था 'एक कचौरी, दो समोसा, इन कालों का क्या भरोसा'। हर उम्र के दर्शकों में उत्साह दिखा, जिसमें एक दादी और करीब 2 साल का बच्चा इंडिया की जर्सी पहनकर पहुंचा। महिला फैन अपने छोटे बच्चे के साथ पहुंची और कहा कि इस बार टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराएगी। डेढ़ माह के जुड़वा बच्चों को लेकर एक महिला मैच देखने पहुंची। एक युवती छाते पर नींबू-मिर्ची लगाकर आई और कहा कि टीम इंडिया को नजर
Satyam Tripathi