IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का महामुकाबला, शुभमन गिल की वापसी संभव

· 1 min read
IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का महामुकाबला, शुभमन गिल की वापसी संभव

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आज आमने-सामने, गिल की वापसी की उम्मीद

IPL 2026 के 14वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसमें टॉस शाम 7:00 बजे होगा। यह इस सीजन में दोनों टीमों का तीसरा मैच होगा।

टीमों का मौजूदा प्रदर्शन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हारकर 9वें स्थान पर है और उसे अपनी पहली जीत की तलाश है। IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं, जिसमें GT ने 4 और DC ने 3 मैच जीते हैं। IPL 2025 में हुए दोनों मुकाबले गुजरात ने अपने नाम किए थे।

प्रमुख खिलाड़ी और उनकी भूमिका

दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी इस सीजन के टॉप स्कोरर हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में टी नटराजन ने 2 मैचों में 4 विकेट झटके हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन DC के खिलाफ उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। साई सुदर्शन गुजरात के लिए इस सीजन के टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 2 मैचों में 86 रन बनाए हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं।

पिच और मौसम की रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जा रही है, हालांकि पेसर्स को शुरुआती ओवर्स में नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां IPL में अब तक 98 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 50 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। सबसे बड़ा टीम स्कोर 278/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में बनाया था। मौसम की बात करें तो, दोपहर में दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की 57% आशंका है, जबकि तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स:केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, समीर रिजवी।

गुजरात टाइटंस:साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Sharad Shrivastava