IPL जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए।
दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे।
बाहर आने पर विशेष रूप:
जब वे बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा हुआ था। उनके हाथ में एक किताब भी थी। प्रेमानंदजी से मिलने के बाद, वे 150 मीटर दूर बड़े गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम भी पैदल गए और उनके दर्शन किए।
पहले भी मिल चुके हैं:
इससे पहले, विराट और अनुष्का ने इसी साल 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन भी संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे और सत्संग सुना था।
विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 31 मई को IPL 2026 का खिताब जीता था। फाइनल में विराट कोहली ने अपने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। उन्होंने लगातार चौथे सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए, टीम के लिए सबसे ज्यादा 675 रन जोड़े।
विराट और अनुष्का ने अब तक 7 बार संत प्रेमानंद से मुलाकात की है। दोनों पहली बार 4 जनवरी 2023 को मिले थे। यह उनकी 7वीं और इस साल की तीसरी मुलाकात है। इससे पहले भी वे 2025 में तीन बार आश्रम पहुंच चुके हैं।
L. N. Bhargava