मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया। घटना इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित बिजलपुर इलाके की है, जहां पटवारी का निवास है। इस दौरान बदमाशों ने घर की बिजली काटकर ऑफिस की तलाशी ली, लेकिन कोई सामान नहीं ले गए।
बिजली काटकर ऑफ़िस और लॉकर खंगाले
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 5 से अधिक नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। उन्होंने सबसे पहले घर की बिजली काटी और फिर ऑफिस के दराज और लॉकर तोड़ डाले। हालांकि, किसी भी महत्वपूर्ण सामान को बदमाश अपने साथ नहीं ले गए।
कैमरों में कैद हुई बदमाशों की गतिविधियां
जीतू पटवारी के घर के कैमरे बिजली कटने की वजह से काम नहीं कर सके, लेकिन पड़ोसियों के कैमरे में बदमाशों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। इन फुटेज में बदमाशों को घर में घुसते देखा गया है।
पुलिस जांच में जुटी
इलाके में बदमाशों की गतिविधि करीब ढाई घंटे तक जारी रही। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पहले भी इस इलाके में बांक टांडा गैंग के सदस्य वारदातें कर चुके हैं।
इस घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी हुई है।