जम्मू-कश्मीर: उड़ी सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम , सेना ने आतंकी को किया ढेर

· 1 min read
जम्मू-कश्मीर:  उड़ी सेक्टर  में  LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम ,  सेना ने आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर: उड़ी सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने आतंकी ढेर

उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आज तड़के भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया है। इस दौरान हुई गोलीबारी में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आतंकियों का एक समूह खराब मौसम का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में था। सेना के जवानों ने सीमा पर संदिग्ध हलचल देखते ही तुरंत मोर्चा संभाला।

सेना की त्वरित कार्रवाई से घुसपैठ का यह प्रयास विफल हो गया। गोलीबारी के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया, जिससे उसकी घुसपैठ की कोशिश सफल नहीं हो पाई।

Vivek Singh