बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज ने सबसे पहले अपने 51 कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। 51 कैंडिडेट की सूची में वकील से लेकर गणितज्ञ, डॉक्टर, भोजपुरी गायक और किन्नर को भी जगह दी गई है। जनसुराज ने पहली लिस्ट में आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी देने की कोशिश की है। इसके साथ ही पार्टी बनाने वाले लोगों को भी तवज्जो दी है। 95 फीसदी उम्मीदवार पार्टी की स्थापना के समय से ही जुड़े हैं।
जनसुराज के 51 कैंडिडेट-पार्टी बनाने वालों को सबसे पहले टिकट