कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर विजय शाह पर अभियोजन की मांग की
नेता प्रतिपक्ष के बयान और राज्यपाल का आश्वासन
मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायक आरिफ मसूद और सुरेश राजे के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कैबिनेट के उस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की गई जिसमें मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देने का निर्णय लिया गया था। सिंघार ने कहा कि सरकार अपनी बदनामी से बचने के लिए राज्यपाल को बीच में ला रही है। उन्होंने पूछा कि यदि गलती सरकार की है तो राज्यपाल को क्यों शामिल किया जा रहा है। सिंघार ने यह भी कहा कि कैबिनेट के पास विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने और उन्हें मंत्री पद से हटाने का अधिकार है, फिर भी मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की बेटी और देश की बेटी का अपमान होने के बावजूद पूरी सरकार और भाजपा के ने
Sachin Saxena