प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संवाद और लैपटॉप वितरण
मंगलवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं के साथ NEET, JEE मेन्स और CUET जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि नॉलेज और स्किल सफलता के दो मित्र हैं, बड़े लक्ष्य तय करें, चुनौतियों से न घबराएं और असफलता को दिल पर न लें।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 1 लाख 21 हजार 804 विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर किए। कुल 304 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई। मुख्यमंत्री ने मंच पर 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप भी प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले ल
Adarsh Chaurasiya