काठमांडू एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी गईं। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि रनवे की लाइटिंग सिस्टम में समस्या आने से शाम 5:30 बजे से संचालन बाधित हुआ।
350 से अधिक उड़ानों पर पड़ा असर
इस खराबी के कारण 250 से अधिक घरेलू और लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचकर लाइटिंग सिस्टम को ठीक करने का कार्य कर रही हैं। जल्द ही उड़ानें फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं
तकनीकी खराबी के कारण दो घरेलू और तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया। कतर एयरवेज, कोरियन एयर और फ्लाई दुबई की उड़ानों को क्रमश: ढाका, दिल्ली और लखनऊ भेजा गया।
त्रिभुवन एयरपोर्ट का महत्व
त्रिभुवन एयरपोर्ट नेपाल का सबसे पुराना और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गेटवे है। यह देश की राजधानी में स्थित है और विदेशी पर्यटकों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार का कार्य करता है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर भी खराबी
इससे एक दिन पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी तकनीकी समस्या के कारण 800 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई थीं। वहां ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में खराबी आई थी, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया।
काठमांडू एयरपोर्ट प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि रनवे की लाइटिंग सिस्टम की समस्या को जल्द ही हल कर लिया जाएगा।
Ravi Yadav