कैबिनेट बैठक में देवड़ा पर सवाल, सीएम ने किया बचाव

· 1 min read
कैबिनेट बैठक  में देवड़ा पर सवाल, सीएम ने किया बचाव

कैबिनेट बैठक में देवड़ा पर सवाल, सीएम ने किया बचाव

मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को कई सवालों का सामना करना पड़ा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सवाल उठाया कि जब देश में जीएसटी बढ़ रहा है, तो मध्य प्रदेश में जीएसटी क्यों नहीं बढ़ रहा। इसी बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कैलाश विजयवर्गीय को बोलने का मौका देने की बात कही।

घटनाक्रम लगभग 5-7 मिनट तक चला, जिसमें अन्य मंत्री चुप रहे। हालांकि, अंततः कैबिनेट ने अनुपूरक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बताया गया कि प्रस्ताव में जीएसटी कलेक्शन से संबंधित कोई तथ्य नहीं होते। मुख्य सचिव अनुराग जैन 11 और 12 दिसंबर को मध्य प्रदेश में राजस्व संग्रह की समीक्षा करेंगे। इसमें टैक्स कलेक्शन के प्रदर्शन और अगले लक्ष्यों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा, बैठक के दौरान नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने अधिकारियों के ऑफिस में नियमित रूप से बैठने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को सप्ताह में कम से कम एक दिन पूरे समय अपने विभाग में रहना चाहिए।

Gulzar Ahmad