केरलम सीएम और परिवार को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

· 1 min read
केरलम सीएम और परिवार को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

केरलम के सीएम और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी, आरोपित पकड़ा गया

एक शख्स ने फोन कर केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान सोनी थामस के तौर पर हुई है।

धमकी और गिरफ्तारी

थामस ने शुक्रवार शाम 6:50 बजे तिरुअनंतपुरम सिटी जिला पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में फोन किया और दावा किया कि वह मुख्यमंत्री और उनके परिवार को मार डालेगा। जब वजह पूछी गई, तो उसने कहा कि उसे सतीशन पसंद नहीं हैं।

आरोपित ने शाम 6:53 बजे फिर फोन किया और धमकी दोहराई। फोन उठाने वाले पुलिस अधिकारी को अपशब्द कहने के बाद आरोपित ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने फोन नंबर को ट्रैक करना शुरू किया।

थामस को शनिवार सुबह अटिंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काल करते समय आरोपित शराब के नशे में था। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

एक अन्य मामला

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि कन्नूर के मय्यिल पुलिस स्टेशन में एक और मामला दर्ज किया गया है। यह तब दर्ज हुआ जब थलिपरम्बा के विधायक टी.के. गोविंदन को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी देने वाला फोन काल आया।

गोविंदन को शाम करीब चार बजे फोन आया था और उनके साथ बदसलूकी की गई और धमकी दी गई। फोन करने वाले की पहचान कर ली गई है।

Navjeet Kaur

Related Articles