खड़गे के 'आतंकी' बयान पर EC का नोटिस: शाह का पलटवार, बंगाल में चुनावी घमासान
चुनाव आयोग (EC) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा ने पीएम मोदी को आतंकी कहने के मामले में चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी।
खड़गे का बयान और सफाई
खड़गे ने चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को आतंकी कहा था। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं।
अमित शाह का पलटवार
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कहा कि आतंकवाद को खत्म करने वाले नरेंद्र मोदी को खड़गे आतंकवादी कह रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ने लगी है, लेकिन मोदी को जितनी गालियां दोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा।
बंगाल में चुनावी रैलियां
नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी सरकार को हटाने के लिए तैयार है और राज्य में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है। अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया।
अमित शाह का घुसपैठ पर बयान
अमित शाह ने कहा कि BJP पूरे देश से घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें हटाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घुसपैठिए स्थानीय लोगों की नौकरियां छीन रहे हैं और गरीबों के हक के संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ का TMC पर हमला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे कश्मीर में आर्टिकल 370 को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है वैसे ही हमें TMC, कांग्रेस और कम्युनिस्टों को भी खत्म कर देना चाहिए, जो बंगाल की पहचान के साथ छेड़छाड़ करते हैं।
अन्य चुनावी वादे और आरोप
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में UCC लाएंगे, जिससे तीन तलाक खत्म हो जाएगा और चार शादियां करने का नियम खत्म हो जाएगा। टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने भाजपा पर वोटर्स को लाने-ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें अरेंज करने का आरोप लगाया है।
Amit Pateria