आईपीएल में आज KKR vs LSG: कोलकाता में बारिश की 90% आशंका, नाइट राइडर्स को जीत की तलाश
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। यह मुकाबला KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
बारिश बन सकती है बाधा
आज कोलकाता में बारिश की 90% आशंका जताई गई है, जिससे मैच में खलल पड़ सकता है। इससे पहले भी यहां पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है, दिन का तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात में यह 26-28 डिग्री तक गिर सकता है।
दोनों टीमों का प्रदर्शन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
KKR के लिए यह इस सीजन का चौथा मैच है। टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, LSG को अपने पिछले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। KKR और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 2 में जीत मिली है। कोलकाता में खेले गए 3 मैचों में भी लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है, उसे 2 जीत मिली हैं।
पिच रिपोर्ट और प्रमुख खिलाड़ी
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है, जहां फ्लैट सतह के कारण गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इस सीजन यहां खेले गए दोनों मैचों में 200 से अधिक रन बने हैं। KKR के टॉप परफॉर्मर्स में अंगकृष रघुवंशी (3 मैचों में 110 रन, 2 अर्धशतक) और ब्लेसिंग मुजरबानी (2 मैचों में 4 विकेट) शामिल हैं। IPL 2026 में LSG के टॉप परफॉर्मर्स में कप्तान ऋषभ पंत, ऐडन मार्करम, अब्दुल समद और मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की है, जबकि बॉलिंग में प्रिंस यादव टॉप पर हैं।
संभावित स्टार्टिंग-12
कोलकाता नाइट राइडर्स:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ सुपर जायंट्स:
ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी, मणिमरण सिद्धार्थ।
Pushpendra Chaubey