कर्नाटक में वंदे मातरम के दो छंद गाने का फैसला
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य में अब किसी भी सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के केवल शुरुआती दो छंद ही गाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं और इस फैसले पर कायम रहेंगे।
कांग्रेस कार्यसमिति का निर्णय
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने 19 अगस्त को घोषणा की थी कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के छह में से केवल पहले दो पैराग्राफ ही गाए जाएंगे। यह फैसला 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में हुए विवाद के बाद लिया गया।
भाजपा के आरोप और कांग्रेस की सफाई
भाजपा ने आरोप लगाया था कि 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने इसे रोकने की कोशिश की। भाजपा ने इसका वीडियो भी साझा किया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि पूरा वंदे मातरम गाया गया था और सोनिया गांधी केवल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं।
सरकारी अधिसूचनाएं और कानून
गृह मंत्रालय की अधिसूचनाओं के अनुसार वंदे मातरम के पूरे छह छंद इसका आधिकारिक संस्करण हैं। 2026 के संशोधित कानून में जानबूझकर राष्ट्रगीत रोकने या बाधा डालने पर सजा का प्रावधान है, हालांकि अधिसूचनाओं में छह छंद न गाने पर कार्रवाई का उल्लेख नहीं है।
Ravi Yadav