मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बस पलटने से भीषण हादसा , 10 की मौत और 30 से अधिक घायल।

· 1 min read
मध्य प्रदेश के  छिंदवाड़ा  में  बस पलटने  से भीषण  हादसा ,  10 की मौत  और 30 से अधिक घायल।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भीषण बस हादसा, 10 की मौत और 30 से अधिक घायल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम को एक दुखद सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। यह हादसा उमरानाला इलाके के सिमरिया के पास हुआ, जब एक बस पिकअप वाहन से टकराकर पलट गई। मरने वालों में दोनों वाहनों के ड्राइवर भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई। हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि कुछ अन्य को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

बताया गया है कि बस में 47 लोग सवार थे और यह छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल से जिला अस्पताल तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया और 6 एम्बुलेंसों का उपयोग किया गया।

L. N. Bhargava