पन्ना के जंगलों में <अनारकली खास पहचान> रखती है. उसे साल 1986 में यहां लाया गया था और अब तक वह छह बार मां बन चुकी है.
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 57 साल की हथिनी अनारकली ने एक साथ दो मादा हाथी बच्चों को जन्म दिया है. यह घटना पन्ना को टाइगर रिजर्व घोषित किए जाने के बाद यह पहला जुड़वां जन्म है, जिसने यहां के इतिहास में एक विशेष रिकॉर्ड दर्ज किया है.