मेटा को एल्गोरिदम समीक्षा का निर्देश, हिंसक कंटेंट रोकने का आदेश

· 1 min read
मेटा को एल्गोरिदम समीक्षा का निर्देश, हिंसक कंटेंट रोकने का आदेश

इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा को एल्गोरिदम समीक्षा और सामग्री निगरानी के निर्देश दिए

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर मेटा से इंस्टाग्राम और फेसबुक के एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा। मंत्रालय ने कहा कि यूजर्स को एकतरफा नैरेटिव वाला कंटेंट मिल रहा है। आदेश में मेटा से सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने, हिंसा भड़काने या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर जांच मजबूत करने को कहा गया। यह सलाह 10 अक्टूबर को जारी की गई, हालांकि इसकी जानकारी सोमवार को सामने आई।

मंत्रालय ने मेटा से यह भी कहा कि चल रहे सार्वजनिक कार्यक्रमों से जुड़े फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स और अन्य कंटेंट के साथ पर्याप्त संदर्भ दिया जाए, खासकर ऐसे मामलों में जहां यूजर्स कंटेंट की असलियत, तारीख, जगह या परिस्थितियों का आसानी से पता नहीं लगा सकते। मेटा इंस्टाग्राम और फेसबुक की मालिक कंपनी है। मंत्रालय ने उससे यह सुनिश्चित करने को कहा कि यूजर्स को किसी एक या सीमित संख्या वाले नैरेटिव का जरूरत से ज्यादा एक्सपोजर न मिले।

सीजेपी का प्रदर्शन और नेताओं की हिरासत

इसी दिन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। पार्टी SIR के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही थी। प्रदर्शन के दौरान लगभग 7 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया। 10 अक्टूबर की सुबह सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव और आशुतोष को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और

Janmejay Chaturvedi