महागठबंधन में खींचतान और पप्पू यादव की सलाह
बिहार में महागठबंधन की खींचतान जारी है। सीट शेयरिंग पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। घटक दलों के बीच असहमति अब खुलकर सामने आने लगी है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लालू यादव को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि 12 जगहों पर दोहरे उम्मीदवारों को उतारने से गठबंधन कमजोर हो रहा है। कांग्रेस को आरजेडी से गठबंधन तोड़ने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने टिकट वितरण को गलत बताया और आरोप लगाया कि केवल कांग्रेस ही गठबंधन धर्म का पालन कर रही है। कांग्रेस ने अत्यंत पिछड़ी जाति, SC-ST वर्ग पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया है।
रितु जायसवाल ने निर्दलीय पर्चा भरा
महागठबंधन में खींचतान के बीच राजद नेता रितु जायसवाल ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। टिकट कटने से नाराज जायसवाल ने सीतामढ़ी के परिहार सीट से निर्दलीय नामांकन कर दिया। उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर लिखा था कि परिहार को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लड़ना उनकी आत्मा को स्वीकार नहीं। पार्टी निर्णय नहीं बदलती तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
NDA की प्रतिक्रिया
सीट शेयरिंग को लेकर NDA भी महागठबंधन पर लगातार सवाल उठा रहा है। महागठबंधन की अंदरूनी खींचतान और असहमति ने इसे कमजोर किया है, जिससे विपक्षी दलों को इसे घेरने का मौका मिला है।
महागठबंधन से जुड़ी खबरों के लिए अपडेट्स जारी हैं।
Ravi Yadav