महागठबंधन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सहमति
बिहार में महागठबंधन को लेकर चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच चर्चा है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने पर सहमति बन गई है। गुरुवार को पटना के मौर्या होटल में महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की संभावना है। यहां सभी घटक दल औपचारिक रूप से तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर मुहर लगा सकते हैं।
अशोक गहलोत ने लालू प्रसाद से की मुलाकात
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पटना पहुंचे, जहां उन्होंने लालू प्रसाद से मुलाकात की। इस बैठक में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। अशोक गहलोत ने बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू के साथ राबड़ी आवास पर पहुंचकर महागठबंधन में पड़ी गांठ को सुलझाने की कोशिश की।
ग्रामीणों ने राजद प्रत्याशी का किया विरोध
मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी रेखा देवी को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार रात जब वे वोट मांगने पहुंचीं, तो लोगों ने उनके पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांगा। ग्रामीणों ने विधायक पर गांव में काम न करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।
तेजस्वी यादव ने किए बड़े वादे
महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर जीविका दीदी को स्थाई किया जाएगा और उनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दी जाएगी। संविदा कर्मचारियों को भी परमानेंट किया जाएगा। तेजस्वी ने सरकार बनने पर MAA (मकान, अन्न, आमदनी) योजना और BETI (बेनिफिट, एजुकेशन, ट्रेनिंग, इनकम) योजना लॉन्च करने की बात भी कही।
Navjeet Kaur