मंत्री सिलावट ने BJP विधायक को पहचाना नहीं, आरोपों पर बदला बयान

· 1 min read

मंत्री सिलावट ने BJP विधायक को पहचानने में की गलती, आरोपों पर बदला बयान

मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट उस वक्त असहज स्थिति में फंस गए जब वे अपनी ही पार्टी के आलोट विधायक और पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय को पहचानने में चूक कर गए। यह वाक्या प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ जब मीडिया ने कांग्रेस नेता रीना बोरासी द्वारा भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर सवाल पूछा।

साथ बैठे नेताओं ने टोका, मंत्री ने बयान बदला

मीडिया के सवाल पूछने पर मंत्री सिलावट ने तुरंत इसे "कांग्रेस का अंदरूनी मामला" बता दिया। इस पर मंच पर मौजूद बीजेपी नेताओं ने उन्हें टोका और याद दिलाया कि मालवीय उनकी ही पार्टी के विधायक हैं। इसके बाद भी मंत्री स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। पहले उन्होंने कहा कि "आरोप सही होंगे तभी लगाए गए होंगे, निष्पक्ष जांच होगी", लेकिन कुछ ही पल बाद बयान पलटते हुए आरोपों को "बेबुनियाद" बता दिया और मालवीय की शिकायत को सही ठहराया।

विवाद क्या है?

रीना बोरासी ने विधायक चिंतामणि मालवीय पर यौन शोषण और संपत्ति पर कब्जे का गंभीर आरोप लगाया था। इसके जवाब में मालवीय ने बोरासी को 10 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजकर सात दिन में सबूत पेश करने को कहा है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Navjeet Kaur