मंत्री संपतिया उइके ने नागर सिंह चौहान को भाई समान बताया
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि नागर सिंह चौहान उनके बड़े भाई के समान हैं। उन्होंने एक समीक्षा बैठक में अपने विभाग और प्रभार क्षेत्र के विषय मुख्यमंत्री और संगठन के सामने रखे। इस बैठक का उद्देश्य मध्य प्रदेश के विकास कार्यों को गति देना और सरकार-संगठन के बीच समन्वय स्थापित करना था। मंत्री उइके ने अपने प्रभार के जिले अलीराजपुर के संबंध में भी अपनी बात रखी। उन्होंने नागर सिंह चौहान के बारे में किसी भी अपमानजनक बात सोचने से इनकार किया।
Janmejay Chaturvedi